Home KORBA शबरी के बेर भेजे गए श्रीराम को, राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में...

शबरी के बेर भेजे गए श्रीराम को, राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में हुआ रथ का स्वागत…देखिए वीडियो

0
89

vlcsnap 2024 01 18 11h51m12s620

acn18.com कोरबा /छत्तीसगढ़ की धरती शिवरीनारायण से अयोध्या में निर्मित भगवान श्री राम मंदिर के लिए विशिष्ट उपहार भेजा गया है। रामायण काल में श्री राम के आगमन पर शबरी ने उन्हें बेर खिलाए थे। ऐसे कई फलों की टोकरी विशेष रथ के साथ अयोध्या भेजी गई। कोरबा के राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में रथ के पहुंचने पर लोगों ने भक्ति भाव के साथ स्वागत किया।

vlcsnap 2024 01 18 11h50m27s934

राम के ससुराल मिथिलांचल के अलावा शिक्षा दीक्षा वाली जगह नेपाल के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या के लिए अनेक उपहार भेजने का सिलसिला जारी है। 22 जनवरी को अपने नए मंदिर में भगवान राम विराजित होंगे। इसी श्रृंखला में जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण धार्मिक स्थान से बेर के अलावा अनेक फलों को उपहार के तौर पर अयोध्या भेजा जा रहा है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा और अन्य सहयोगी इस रथ में शामिल है जो दो दिन बाद अयोध्या पहुंचेंगे। कोरबा के सीतामढ़ी राम जानकी मंदिर क्षेत्र में पहुंचने पर इस रथ का स्वागत किया गया। आचार्य रवि शंकर मिश्रा के द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया। यात्रा के सूत्रधार मनोज शर्मा ने बताया कि यह हमारे जीवन का सबसेअच्छा कालखंड है जिसमें हमें श्री राम के मंदिर तक माता शबरी की पहचान लेकर जाने का अवसर प्राप्त हो रहा है

vlcsnap 2024 01 18 11h50m14s318

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने बताया कि यह क्षण अपने आप में काफी गौरवशाली है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा हर कोई कर रहा था। रामायण काल में छत्तीसगढ़ की धरती में श्री राम का आगमन हुआ था इसलिए यहां से भी उपहार भिजवाए जा रहे हैं जिसमें भावना की प्राथमिकता है। रथ के स्वागत सत्कार के साथ-साथ उसमें सहयोग करने वालों का सम्मान विभिन्न संगठनों के लोगों ने किया । इन सभी ने मंगलमय और शुभकारी यात्रा की कामना भी की।

देखिए वीडियो…..

 

कोरबा दौरे पर पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत ,कांग्रेसियों ने की मुलाकात ,विभिन्न उद्योग प्रबंधन को लिया आड़े हाथों