Home Uncategorized अब भगवान भी असुरक्षित ! चोर ने हेलमेट पहनकर मां भवानी मंदिर...

अब भगवान भी असुरक्षित ! चोर ने हेलमेट पहनकर मां भवानी मंदिर में गहनों पर किया हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद…

0
169

acn18.com जांजगीर-चाम्पा. जिले में अपराधियों का हौंसला इस कदर बुलंद है कि अब अपराधी मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे है. पंतोरा गांव में प्रसिद्ध भवानी मंदिर में 16 जनवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना मंदिर में लगे cctv कैमरा में कैद हो गई. ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पंतोरा चौकी में दी और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

BeFunky design 2024 01 17T163136.771 1 1

जांजगीर-चाम्पा जिले के पंतोरा गांव के प्रसिद्ध भवानी मंदिर के भक्तों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का गेट खोला और मूर्तियों को देखा, मां भवानी के श्रृंगार के लिए पहनाए गए आभूषण गायब हो गए थे. मंदिर में चोरी होने की सूचना ग्रामीणों मो मिलते ही सभी मंदिर पहुंचे और पंतोरा पुलिस को मामले की सूचना दी.

लोगों के आस्था के केंद्र भवानी मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच शुरु की और मंदिर में लगे cctv कैमरा से फुटेज खंगालना शुरु किया.

Cctv में चोरी का वीडियो

पंतोरा पुलिस ने मंदिर के गर्भ गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का निरीक्षण किया और रात 12:51 में मंदिर का ताला तोड़कर एक युवक को मंदिर के अंदर प्रवेश करते देखा और 12:53 तक मंदिर के अंदर मूर्ति में पहनाए गए गहनों को कैची से काटकर अपने पैंट की जेब में रखते नजर आया है. आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन लिया था और साल से पूरे शरीर की ढंक लिया था. पुलिस अब इस फुटेज को लेकर लोगों तक पहुंचेगी और आरोपी की पहचान करेंगी.

पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि, भवानी मंदिर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. cctv फुटेज से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. मंदिर में कितने की चोरी हुई है उसका अभी अंदाजा नहीं लग पाया है. पुजारी के मुताबिक देवी का श्रृंगार आर्टिफिशियल गहनों से किया गया था.

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से तीन दिन पहले बिस्तर का त्याग कर चौकी पर कंबल बिछाकर सोएंगे पीएम, ये रहेंगे नियम

error: Content is protected !!