Home KORBA बिखरे समाज को एकजुट करने का पर्व है मकर संक्रांति,शारदा विहार में...

बिखरे समाज को एकजुट करने का पर्व है मकर संक्रांति,शारदा विहार में आरएसएस ने किया आयोजन

0
40

vlcsnap 2024 01 15 11h54m19s151

acn18.com कोरबा/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष के अपने 6 उत्सव के अंतर्गत वर्ष का अंतिम उत्सव मकर संक्रांति समरसता की भावना के साथ मनाया। शारदा विहार के दुर्गापूजा मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोरबा उपनगर संघचालक अमृतलाल बत्रा मुख्य अतिथि थे जबकि नगर प्रचारक उमेंद राम साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

vlcsnap 2024 01 15 11h54m09s426

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता और संघ के संस्थापकों के चित्र पर मलयार्पण व दिप प्रज्ज्वलन किया गया। एकल गीत, सुभाषित, अमृत वचन आदि की प्रस्तुति स्वयं सेवकों के द्वारा दी गई।मकर संक्रांति पर्व के बारे में मुख्य वक्ता उमेंद्र राम साहू ने अपने विचार रखें और इसके पीछे की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर्व समरसता की भावना को मजबूती देने के साथ-साथ बिखरे हुए समाज को जोड़ने का सबसे अच्छा काम करता है। तिल और गुड़ के उदाहरण के साथ उन्होंने अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने यह भी बताया कि मकर संक्रांति पर्व का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कारण भी जुड़े हुए हैं। सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने का भी दिन मकर संक्रांति है। लिविंग प्रदेशों में इसे अलग-अलग नाम से मनाने की परंपरा सदियों से बनी हुई है। मकर संक्रांति पर्व के आयोजन में मुख्य रूप से शाखा कार्यवाहक दीपक मुखर्जी, नरेशचंद्र पांडेय, सुखीराम यादव, सहित स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

vlcsnap 2024 01 15 11h53m21s108

vlcsnap 2024 01 15 11h53m37s154

CG NEWS: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे रायपुर, श्रीराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में लिया भाग, कुछ देर में ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल