पाली में अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, दो लाख कीमत के जेवरात और 20 हजार रुपए नकदी रकम की चोरी

0
52

acn18.com कोरबा /कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां अश्वनी पटेल नामक व्यक्ति के घर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपए कीमती जेवर और 20 हजार रुपए नकदी रकम की चोरी कर ली। पूरा परिवार जब सो रहा था तभी चोर घर के भीतर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सुबह होने पर परिवार को चोरी की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। डॉग स्कॉड की मदद से सुराग तलाशा गया। पुलिस को पूरी उम्मीद है,कि चोर जल्द पकड़ में आ जाएंगे।

WhatsApp Image 2023 12 28 at 10.28.24 1

WhatsApp Image 2023 12 28 at 10.28.24

दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार ,कटघोरा पुलिस ने की कार्रवाई