spot_img

डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी भयानक आग, जलकर 12 लोगों की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Must Read

acn18.com गुना /गुना से आरोन जा रही सिकरवार बस में बुधवार रात करीब 8.30 बजे डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद डीजल टैंक फटने से बस आग का गोला बन गई, जिसमें 12 यात्री जिंदा जल गए एवं 16 गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है।

- Advertisement -

जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह 32 सीटर सिकरवार बस बुधवार रात करीब आठ बजे गुना से आरोन के लिए रवाना हुई। अभी बस जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर घूम घाटी पर पहुंची ही थी कि डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद बस पलट गई और आग लग गई। इधर सूचना मिलते ही कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय खत्री घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में देरी हुई तो देर रात पुलिस ने घटना स्थल पर उजाले के लिए चलित वाहन में रोशनी की व्यवस्था की।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -