Home KORBA आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर, सामुदायिक भवन में किया जा रहा संचालन, समस्या...

आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर, सामुदायिक भवन में किया जा रहा संचालन, समस्या समाधान को लेकर नहीं दिया जा रहा ध्यान

0
153

WhatsApp Image 2023 12 19 at 12.55.34 1

acn18.com कोरबा/ नगर निगम के वार्ड नंबर 32 बैगिनडभार में संचालित आंगनबाड़ी भवन काफी जर्जर हो गया है। पिछले लंबे समय से भवन की जर्जर हो गया है जो अब खंडहर का रुप लेता जा रहा है। नया भवन नहीं बन पाने की स्थिती में सामुदायिक भवन में उसका संचालन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया,कि नए भवन की मांग की गई है लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा सका है।

WhatsApp Image 2023 12 19 at 12.55.34 3

कोरबा शहर में संचालित अधिकांश आंगनबाड़ी भवनों की स्थिती काफी खराब हो चली है। मरम्मत के अभाव में भवन काफी जर्जर हो जले हैं जो अब खंडहर का रुप लेने लगे है। ऐसा ही कुछ हाल नगर निगम के वार्ड नंबर 32 बैगिनडभार में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी भवन का है जिसकी स्थिती इन दिनों काफी खराब हो गई है। भवन के अधिक जर्जर होने के कारण उसका संचालन सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। पिछले लंबे से यह समस्या बनी हुई है लेकिन उसके समाधान को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 12 19 at 12.55.34 5

बैगिनडभार आंगनबाड़ी भवन की तरह ही शहर के अन्य आंगनबाड़ी भवनों की स्थिती भी समय के साथ काफी खराब हो चली है जिसे दुरुस्त करने की जरुरत पिछले लंबे समय से महसूस की जा रही है,लेकिन अब तक इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया है जिससे नौनिहालों का भविष्य खतरों में पड़ता दिख रहा है।

सड़क पर जमे मवेशी प्रशासन के लिए बने चुनौती : लगातार बढ़ रहा हादसों का ग्राफ, समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को सामाजिक संगठन की है तलाश

error: Content is protected !!