Home Uncategorized तापमान में देखने को मिली गिरावट, आज का मौसम शुष्क रहने की...

तापमान में देखने को मिली गिरावट, आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना

0
109

acn18.com छत्तीसगढ़/छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 16 दिसंबर यानी आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन दिनों प्रदेश के सरगुजा संभाग में जोरदार ठंड पड़ रही है। वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है। मौसम केंद्र ने पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेण्ड्रारोड में 9, अंबिकापुर में 6.1, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8 और राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 27.8, माना में 27.4, बिलासपुर में 26.4, पेण्ड्रारोड में 25, अंबिकापुर में 24.5, जगदलपुर में 27.7, दुर्ग में 28.2 और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस था। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर शहर में मौसम साफ रहेगा। रायपुर में दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है।

error: Content is protected !!