Home KORBA सूने मकान में चोरों ने बोला धावा ,तीन लाख नकदी रकम के...

सूने मकान में चोरों ने बोला धावा ,तीन लाख नकदी रकम के साथ ही सोने चांदी के जेवरातों की चोरी ,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
65

acn18.com कोरबा/ कोरबा के एमपी नगर में चोरी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चारों ने सूने मकान में धावा बोलकर तीन लाख नकदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। सुबह के वक्त जब घर के लोग पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

WhatsApp Image 2023 12 10 at 12.35.20

कोरबा शहर में एक बार फिर चोरी की एक घटना सामने आई है जहां सीविल लाईन थानांतर्गत एमपी नगर निवासी राजकिशोर चौरसिया नाम व्यक्ति के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात आरोपियों ने तीन लाख रुपए नकदी रकम पार करने के साथ ही सोने और चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है,कि राजकिशोर चौरसिया का परिवार अपने बेटे के घर गया हुआ था। रात होने के कारण पूरा परिवार वहीं रुक गया। सुबह जब वे घर लौटे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया और मामले की विवेचना की जा रही है।

WhatsApp Image 2023 12 10 at 12.35.19

खुदाई में सोने चांदी के सिक्के निकलने की फैली अफवाह, आधी रात टॉर्च लेकर पहुंचे ग्रामीण