Home KORBA कोरबा शहर में लग रहे जाम से आम जनता परेशान ,सर्वमंगला कनकी...

कोरबा शहर में लग रहे जाम से आम जनता परेशान ,सर्वमंगला कनकी मार्ग पर फिर लगा जाम, आम जनता को होना पड़ा परेशान…देखिए वीडियो

0
57

acn18.com कोरबा /कोरबा शहर में रहने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। मुख्य मार्गों पर जाम लगने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वमंगला मार्ग से लेकर,कुसमुंडा,कनकी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

कोरबा शहर में लगने वाली जाम की समस्या से निपट पाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हल्की हल्की बारिश के बीच शहर को जोड़ने वाली मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम लग रहा है जिससे आम जनता को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कोरबा सर्वमंगला मार्ग पर एक बार फिर से जाम लग गया जिससे वाहनों की लंबी कतार सवर्ममंला मार्ग,कनकी मार्ग और कुसमुंडा मार्ग पर लग गई। जाम की समस्या के कारण लोगों को घंटो परेशान होना पड़ा। एंबुलेंस,स्कूल वाहन,सवारी बस के साथ ही अन्य वाहनें जहां तहां फंसे रहे। सर्वमंगला पुलिस चौकी की टीम ने जाम को समाप्त करने का प्रयास किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलसे युवक की मौत, पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से किया कफन-दफन