Home देश दुनिया 4 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू:प्रेमी से शादी करने के...

4 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू:प्रेमी से शादी करने के लिए गई थी; अटारी बॉर्डर पर बोली- मैं खुश हूं

0
42

पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू (35) करीब 4 महीने बाद भारत लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू को फिलहाल BSF कैंप में रखा गया है। यहां मीडिया से बातचीत में उसने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। हालांकि उसने इतना जरूर कहा- मैं खुश हूं।

अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो भी सामने आई थी।

पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सामने आई थीं।
पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सामने आई थीं।

भिवाड़ी के तिजारा मेगा हाईवे पर टेरा एलिगेंस आवासीय सोसाइटी में करीब 4 साल से अरविंद कुमार परिवार के साथ किराए से रह रहे थे। उनकी पत्नी अंजू की फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से दोस्ती हुई थी। अरविंद और उनके दो बच्चों को उसके पाकिस्तान जाने की खबर तक नहीं थी।

पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू के कई वीडियो सामने आए थे।
पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू के कई वीडियो सामने आए थे।

20 जुलाई को पति से कहा था- जयपुर जा रही हूं
20 जुलाई 2023 को अंजू ने पति अरविंद से कहा था कि वह सहेली से मिलने जयपुर जा रही है। इसके तीन दिन बाद 23 जुलाई को मीडिया में खबरें आईं कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। वह उससे शादी करने जा रही है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई।