Home Uncategorized हार-जीत के 14 राउंडः 3 दिसंबर को तय होगा किसे मिलेगी कुर्सी...

हार-जीत के 14 राउंडः 3 दिसंबर को तय होगा किसे मिलेगी कुर्सी और कौन करेगा 5 साल इंतजार, 12 हजार कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी…

0
108

acn18.com रायपुर. 3 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ की जनता को यह पता चल जाएगा कि, सत्ता की कुर्सी पर कौन काबिज होगा और किसे 5 साल और इंतजार करना पडे़गा. मतगणना को देखते 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. प्रदेश भर के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

image 2023 11 22T090720.017

वहीं मतगणना को लेकर पुलिस भी चौकस है. स्ट्रांग रूम के बाहर हजारों बल तैनात होंगे. वहीं सेज बहार में 7 विधानसभा की काउंटिंग की जाएगी. जानकारी के अनुसार, मतगणना के दिन सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रदेश भर में 1 हजार से अधिक बल तैनात रहेंगे. चुनाव का फैसला 14 राउंड के मतगणना के बाद आएगा.

जेलों में भीड़ कम करने की कवायद, विशेष अभियान चलाकर जेलों में कैद 1086 बंदियों को दी जमानत, 369 बंदियों को किया रिहा…