Home Uncategorized मतदान दल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पीठासीन अधिकारी समेत 36 कर्मचारी थे सवार

मतदान दल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पीठासीन अधिकारी समेत 36 कर्मचारी थे सवार

0
65

acn18.com पांडुका। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर मतदान होने वाले है, इसी कड़ी में एक दिन पहले सभी मतदान दल (voting party) मदतान क्षेत्र के लिए रवाना हो रहे है। वहीं खबर आ रही है कि पांडुका में मतदान दल का बस सड़क हादसे का शिकार हुआ है। मतदान दल का बस बारुका नाक से होकर गुजर रहा था तभी पिकअप वाहन से टकरा गया। हादसे में मतदान कर्मियों की जान बाल बाल बची है।

WhatsApp Image 2023 11 16 at 3.11.40 PM

मिली जानकारी के अनुसार पीठासीन अधिकारी समेत 36 मतदान कर्मचारी व पुलिस के जवान गरियाबंद से मतदान समाग्री लेकर राजिम विधानसभा के मतदान केंद्र रवाना हो रहे थे, तभी पिकप वाहन से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई, हादसे में किसी भी मतदान कर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। सभी की स्तिथि ठीक बताई जा रही है। हादसे का कारण बस का ब्रेक कमजोर होना बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 11 16 at 3.11.16 PM