Home Uncategorized धान बेचने की किसानों में नहीं हड़बड़ी! धान खरीदी के पहले दिन...

धान बेचने की किसानों में नहीं हड़बड़ी! धान खरीदी के पहले दिन कई जिलों में नहीं हुई बोहनी…

0
68

acn18.com रायपुर। किसानों में धान खरीदी को लेकर हड़बड़ी नजर नहीं आ रही है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले दिन धान केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा. कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली के आस पास धान खरीदी केंद्रों में चहल-पहल नजर आएगी.

जानकारी के अनुसार, सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही समेत कई जिलों में धान खरीदी के पहले दिन बोहनी तक नहीं हुई. सबसे ज्यादा धान गरियाबंद जिले के किसानों ने बेचा. गरियाबंद में 720 किसानों से 18 हजार 952 क्विंटल धान की खरीदी हुई. इसके अलावा बिलासपुर में 1100 क्विंटल से अधिक और राजनांदगांव में 4 किसानों से 316 क्विंटल धान की खरीदी हुई.

छत्तीसगढ़: आज पीएम मोदी कांकेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, योगी-शाह भी आएंगे 4 को