spot_img

स्वास्थ्य कर्मी ने नाबालिग बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, शिकायत मिलते ही मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने कर्मी की सेवा की समाप्त, परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा

Must Read

Acn18.com/11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल के कर्मचारी की सेवा को प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। घटना की जानकारी होने पर अभिभावकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और लिखित में शिकायत की,जिसके बाद हरकत में आए प्रबंधन ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी सेवा को समाप्त कर दिया।

- Advertisement -

कोरबा के मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चैंक पड़ेगें। अस्पताल के एक्सरे विभाग में पदस्थ रेडियोग्राफर के पर पर पदस्थ कर्मी के द्वारा 11 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। बालक ने अपने साथ हुए अनैतिक कृत्य की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और संबंधित कर्मचारी की लिखित शिकायत मेडिकल काॅलेज के डीन से की। मामले को अस्पताल प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया और उस कर्मचारी की सेवाओं को तत्काल समाप्त कर दिया। कर्मचारी जितेंद्र डनसेना जेडीएस कर्मी के रुप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

एक स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा जिस तरह से नाबालिग बालक के साथ यह कृत्य किया गया है वह काफी गंभीर मामला है। मामले में प्रबंधन ने तो अपनी कार्रवाई कर दी है। आने वाले समय में अगर मामला पुलिस के पास जाता है,तो पुलिस भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -