Home KORBA ठेकेदार के प्रतिनिधी ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओं को दी जान...

ठेकेदार के प्रतिनिधी ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओं को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया अपराध

0
116

Acn18.com/कोरबा की कटघोरा पुलिस ने उस ठेकेदार के प्रतिनिधी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है जिसने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को मारने के लिए कटघोरा के सरकारी विश्राम गृह पहुंचा था। ठेकेदार प्रतिनिधी के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर में घटिया सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था जिसके निरिक्षण के दौरान एसडीओ सतीश चंद पांडेय ने ठेकेदार प्रतिनिधी राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारीयल वाला को सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारी के निर्देश पर ठेकेदार के प्रतिनिधी ने सुधार कार्य तो करवा दिया लेकिन अगले दिन राजू नारीयल वाला सरकारी विश्राम गृह पहुंचा जहां एसडीओं नहाने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान राजू फोन पर किसी से बात करते हुए एसडीओ को जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे डरकर एसडीओ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन राजू मौके से फरार हो गया था। फिर एसडीओ ने अपने कमरे को खोला और पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने ठेकेदार के प्रतिनिधी राजू अग्रवाल उर्फ राजू नारीयल वाला के खिलाफ धारा 294,506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

error: Content is protected !!