Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक नशेड़ी पिता ने अपने ही दो वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम गहनिया में यह घटना सामने आरोपी। मासूम की हत्या करने के बाद आरोपी भी अपना गला काटना चाहा लेकिन भाईयों की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोपी का नाम अमर सिंह मांझी है जिसे किन कारणों से अपने बच्चे का कातिल बनना पड़ा इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल अमर का उपचार अस्पताल में जारी है वहीं पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


