spot_img

फांसी लगाकर महिला ने कर ली खुदकुशी, सुसाईट नोट में छिपा है मौत का राज, पुलिस कर रही है जांच

Must Read

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के पुष्प पल्लव काॅलोनी में एक 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम योगेश्वरी सोनी है जिसने किन कारणों से खुद को समाप्त किया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का शव घर के कीचन में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है। पति अजय सोनी ने बताया,कि रात करीब डेढ़ बजे जब वह उठा तब पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। इधर उधर खोजने के बाद वह किचन की तरफ बढ़ा जिसका कमरा बंद था। खिड़की से उसने झांककर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाईट नोट भी बरामद किया है। हालांकि उसमें क्या लिखा है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -