Home छत्तीसगढ़ 7 सालों से मालिक की गद्दी पर बैठती है गाय:डोर खोलकर दुकान...

7 सालों से मालिक की गद्दी पर बैठती है गाय:डोर खोलकर दुकान में करती है एंट्री, लोग इसके साथ लेते हैं सेल्फी

0
100

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गाय और इंसान के बीच का अटूट रिश्ता खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हर कोई इसे अपनी आंखों से देखने के लिए पहुंच रहा है। ये कहानी पद्म डाकलिया और चंद्रमणि की है।पंडरी कपड़ा मार्केट में एक शोरूम के मालिक पद्म के यहां रोजाना एक गाय आती है।

जिसे ये प्यार से चंद्रमणि कहकर पुकारते हैं। ये गाय खुद ही शोरूम का दरवाजा खोलती है। बड़े ही आराम से अंदर आती है। दुकान मालिक को एक नजर ढूंढती है। फिर खुद ही गद्दे के ऊपर चढ़कर बैठ जाती है।

दुकान में पद्म डाकलिया की गोद में सिर रखकर बैठी गाय चंद्रमणि। दोनों की चर्चा खूब हो रही है।
दुकान में पद्म डाकलिया की गोद में सिर रखकर बैठी गाय चंद्रमणि। दोनों की चर्चा खूब हो रही है।

धनतेरस की दिन दुकान में पहली बार अंदर आई थी गाय

शॉप के मालिक पद्म डाकलिया ने बताया कि 2016 में धनतेरस के दिन गाय चंद्रमणि दुकान के अंदर घुस गई। वर्कर उसे भगाने लगे तो मैं इसे ईश्वर का शुभ संकेत मानते हुए ऐसा करने से मना किया। फिर उसे प्रसाद खिलाया। तब से लेकर अब तक वो रोज दोपहर शॉप के अंदर आकर बैठती है।