spot_img

डबरी में मिली 3 लड़कियों की लाश:नहाते वक्त गहराई का नहीं हुआ अंदाजा; 5, 9 और 15 साल की नाबालिग की डूबकर मौत

Must Read

Acn18.com/सरगुजा जिले के ग्राम बकना कला में शनिवार को 3 बच्चियों की लाश डबरी (पानी से भरा हुआ बड़ा गड्ढा) में मिली है। तीनों बच्चियां शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बकना कला में शुक्रवार दोपहर को गांव की 3 लड़कियां नहाने के लिए डबरी में गई थीं। उन्होंने डबरी में जाने की बात घरवालों को नहीं बताई थी। इनमें से एक बच्ची 5 साल, दूसरी 9 साल और तीसरी लड़की की उम्र 15 साल थी। तीनों नहाने के लिए पानी में उतरीं। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और तीनों की डूबकर मौत हो गई।

शाम तक तीनों लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो उनके घर में कोहराम मच गया। तीनों के परिवार वाले बच्चियों को ढूंढने के लिए निकले। रातभर ढूंढने पर भी लड़कियों का कुछ पता नहीं चला। सुबह कुछ कुंदी बांध की ओर गए हुए थे, जहां पास में ही बनी डबरी में तीनों लड़कियों की लाश उन्होंने तैरती हुई देखी।

गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों की लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि नहाने के दौरान डूबकर तीनों लड़कियों की मौत हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -