spot_img

पद्मश्री उषा बारले भाजपा में शामिल:मनसुख मंडाविया ने भगवा गमछा पहनाकर दिलाई सदस्यता, 35 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

Must Read

Acn18.com/पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई। हाल में अमित शाह भिलाई प्रवास के दौरान व्यक्तिगत रूप से बारले से मिलने उनके घर पहुंचे थे। तभी से उनकी भाजपा प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही थी। उषा बारले के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेत्तर वर्मा ने भी भाजपा प्रवेश किया है।

- Advertisement -

गुरुवार को दुर्ग दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दुर्ग जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया।

सीएम के करीबी माने जाते थे महेत्तर

महेत्तर वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफी करीब माना जाता था। उन्हें कांग्रेस की दुर्ग जिला कमेटी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सही पद और सम्मान नहीं मिलने से महेत्तर मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा प्रवेश किया है।

टिकट किसी को भी मिले भाजपा की जीत के लिए काम करें – मनसुख
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि राष्ट्र सेवा का भाव रखकर भाजपा और उसके कार्यकर्ता काम करते हैं। ऐसे संस्कारों वाला देश में कोई दूसरा राजनीतिक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट किसी को भी मिले भाजपा को जीताने के लिए काम करना है।

भिलाई के लोगों ने भी किया भाजपा प्रवेश
कार्यक्रम के दौरान भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में करीब 35 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर और युवा सहित कई समाजों के प्रमुख शामिल रहे। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति विचारधारा सिद्धांतों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -