spot_img

अर्धनग्न अवस्था में लटकी मिली युवक की लाश:गले में था बेल का फंदा, जमीन से सटा था शरीर; हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अर्धनग्न अवस्था में पेड़ की बेल से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली है। कमर से नीचे का शरीर जमीन से सटा हुआ था और बेल का फंदा बनाया गया था। युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है। हालांकि, शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के पातररास के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग जब जंगल की तरफ गए तो उन्होंने शव का पता चला। शव को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली के जवानों को दी। मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि, शव को जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है। जिसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिस हालत में शव मिला है ऐसा लग रहा है की हत्या कर शव को लटकाया गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले के हर पहलू से भी जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

करंट की चपेट में आया पति. बचाने दौड़ी पत्नी भी आई चपेट में .दोनों की मौत

कोरबा - जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन मौतों...

More Articles Like This

- Advertisement -