spot_img

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड:स्टोर रूम में गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, किडनी की बीमारी से था परेशान

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरीज किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को स्टोर रूम में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अस्पताल का स्टाफ जब स्टोर रूम में गया तब घटना का पता चला। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम छन्नू लाल मंडावी (58) है। वह कोंडागांव जिले के बाजार पारा का रहने वाला था। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। 24 अगस्त को परिजनों ने इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। ऐसा बताया जा रहा है कि, अपनी बीमारी की वजह से छन्नू पिछले कई दिनों से परेशान भी था। वहीं रविवार को मौका देखकर मेकाज के स्टोर रूम में चला गया और गमछे से फंदा लगा लिया।

मेकाज का स्टाफ जब स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां छन्नू का शव लटकते हुए देखा। फिर इसकी जानकारी मेकाज प्रबंधन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछ्ताछ जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आस्ट्रेलियन-टीक’ आर्थिक-समृद्धि का वृक्षारोपण मॉडल 

एक एकड़ के प्लांटेशन से 10 सालों में 5 करोड़ तक की आमदनी साथ में काली मिर्च एवं अन्य औषधीय...

More Articles Like This

- Advertisement -