Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS : पूर्व सरपंच महेश गोटा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली रेफर...

BREAKING NEWS : पूर्व सरपंच महेश गोटा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली रेफर किया, नक्सलियों ने की थी हत्या की कोशिश

0
157

जगदलपुर। बिजापुर पूर्व सरपंच और भाजयुमो कार्यकर्ता महेश गोटा की स्थिति गंभीर है. एयरलिफ्ट कर महेश गोटा को दिल्ली रेफर किया गया. एयर एंबुलेंस दिल्ली से जगदलपुर पहुंची थी. मंगलवार को मौसम खराब होने की वजह से एयर एंबुलेंस उड़ान नहीं भर पाई थी. पूर्व सरपंच का मेकाज में इलाज चल रहा था.

बता दें कि तीन दिन पहले नक्सलियों ने अपहरण कर पूर्व सरपंच महेश गोटा की तार से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की थी. जिससे पूर्व सरपंच को सांस लेने में परेशानी हो रही है. महेश के परिजनों ने बताया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई है.