Home KORBA घर में घुसकर हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट,घटना से...

घर में घुसकर हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट,घटना से दहशत का माहौल निर्मित

0
53

Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों का उत्पात एक बार फिर से बढ़ गया है। कटघोरा वनमंडल के ऐतमानगर रेंज में दंतैल हाथी ने घर घुसकर एक मौत के घाट उतार दिया। गुरसियंा सर्किल के रापेर मुहल्ले में घटना सामने आई है जहां हाथी ने सुंड से पटककर महिला की जान ले ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा। गौरतलब है,कि इस ईलाके में करीब 15 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिससे ग्रामीणों की जान खतरे में है। हलांकि वन विभाग हाथियों की चहलकदमी पर नजर जमाए हुए है।