Home KORBA फीस नहीं दिया तो बच्चों को परीक्षा से कर दिया वंचित,आक्रोशित परिजनों...

फीस नहीं दिया तो बच्चों को परीक्षा से कर दिया वंचित,आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा। देखिए वीडियो।

0
125

Acn18.com/कोरबा के कोसाबाड़ी में संचालित निर्मला उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर से विवादों में आ गया है। अगस्त माह की फीस नहीं पटाए जाने का हवाला देकर स्कूल प्रबंधन ने करीब सौ बच्चों को परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया। बच्चों के परिजनों को जब यह बात पता चली तब वे स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है,कि स्कूल प्रबंधन एडवांस में फीस जमा करवाने का फरमान जारी कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने की बात भी कही है।

error: Content is protected !!