KORBA: आरएसएस नगर में सांस्कृतिक भवन बदहाल, दीवार से लेकर फर्श सब की दुर्गति

Acn18.com/विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के अंतर्गत नगर पालिक निगम के द्वारा कई प्रकार के संसाधनों की व्यवस्था कराई गई है और समय-समय पर इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई है। इन सबके बावजूद कोरबा के आरएसएस नगर स्थित सांस्कृतिक केंद्र की स्थिति काफी बदहाल हो गई है। ऐसे में कई प्रकार की समस्या यहां पर बनी है और नागरिकों को विभिन्न आयोजन करने में परेशानी पेश आ रही है। नागरिक चाहते हैं कि नगर निगम इस दिशा में ध्यान देने के साथ जरूरी सुधार कार्य कराएं।

नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 23 मैं कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नगर निगम के द्वारा विभिन्न आयोजनों की दृष्टिकोण से सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण पिछले वर्षों में कराया गया है। इसके माध्यम से आसपास के नागरिकों के समूह ने यहां पर अनेक आयोजन सफलतापूर्वक किए हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को यहां पर मंच देने की व्यवस्था हुई है और उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। कई कारणों से यह भवन बदहाली की भेंट चढ़ गया है। यहां वहां दीवार से लेकर फर्श और छत पर बदहाली के निशान देखने को मिल रहे हैं। इससे स्थान स्तर पर कार्यक्रम करने में समस्याएं पेश आ रही हैं। इससे नागरिक हैरान हैं और दुखी भी।

नगर निगम से मांग की जा रही है कि आगामी समय में होने वाले आयोजनों के मद्देनजर इससे भवन का पर्याप्त सुधार कराने की दिशा में रुचि ली जाए।

कोरबा नगर निगम का बजट 800 करोड़ से ज्यादा धनराशि का है। इसके माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन भत्ते से लेकर विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है। जरूरत इस बात की है कि जहां कहीं वर्तमान में समस्याएं बनी हुई है उनका परीक्षण करने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाए।