Home KORBA अत्यधिक शराब पीने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बांगो थाना क्षेत्र...

अत्यधिक शराब पीने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा का मामला

0
115

Acn18.com/अत्यधिक शराब पीने के कारण एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम रामसाय निर्मलकर है,जो बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा का निवासी है। मृतक की पत्नी ने बताया,कि वह खेत में काम करने गई हुई थी। वापस आने पर रामसाय घर में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था,जिसे तत्काल पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। व्यक्ति की गंभीर हालत को देख उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!