Home KORBA करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, टुल्लु पंप चालू...

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, टुल्लु पंप चालू करने के दौरान हुई घटना

0
166

Acn18.com/टुल्लु पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति का अंत हो गया। मामला दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव झाबू का है जहां मृतक कृष्णा गोस्वामी खेत की सिंचाई करने पंप चालू करने गया था। इसी दौरान उसे करंट का जबरदस्त झटगा लगा और वो मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की फिर लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

error: Content is protected !!