Home KORBA पत्नी चली गई मायके तो युवक ने लगा ली फांसी:पहली पत्नी प्रेमी...

पत्नी चली गई मायके तो युवक ने लगा ली फांसी:पहली पत्नी प्रेमी के साथ चली गई, दूसरी भी गई तो आ गया डिप्रेशन में

0
102

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से खुदकुशी कर लिया। पत्नी के जाने के बाद से युवक डिप्रेशन में चला गया था। वो अधिक किसी से बात नहीं करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के चाचा विजय वर्मा ने बताया कि रविदास (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला था। घर में माता पिता और छोटा भाई जशवंत थे। रविदास भिलाई में मित्तल डामर प्लांट में नौकरी करता था। करीब 7 महीने पहले रविदास और उसके साले के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद उसकी पत्नी अपने भाई के साथ अपने मायके बेमेतरा जिला अंतर्गत मोगराय साजा चली गई थी। पत्नी के वापस न आने से रविदास काफी डिप्रेशन में आ गया था। वो दोस्तों के साथ उठता बैठता, लेकिन कहीं न कहीं खोया रहता था। गुरुवार रात को उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बात देर रात एक बजे तक जाग रहा था। सुबह सात बजे उसके छोटे भाई जशवंत ने देखा कि खपरा छानी में नाइलोन की रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली है। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पहली पत्नी भी चली गई थी अपने प्रेमी के साथ
रविदास की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी साल 2020 में हुई थी। पहली पत्नी का किसी दूसरे के साथ अफेयर था। इसलिए वो रविदास को छोड़कर उसके साथ चली गई। इसके बाद घरवालों ने दूसरी शादी बेमेतरा जिले में तय की। साल 2022 में उसकी शादी हुई। सबकुछ ठीक चल रहा था कि कुछ महीने बाद ही साला आया और रविदास से झगड़ा करके अपनी बहन को साथ लेकर चला गया।

error: Content is protected !!