Home KORBA कार और पिकअप में जबरदस्त भिडंत,कार के उड़े परखच्चे-चालक की दर्दनाक मौत,पुलिस...

कार और पिकअप में जबरदस्त भिडंत,कार के उड़े परखच्चे-चालक की दर्दनाक मौत,पुलिस कर रही जांच

0
152

Acn18.com/उरगा हाटी मार्ग पर ग्राम कोडमसरा के पास हुए जबरदस्त सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। नाले के पास पिकअप और कार की आमने सामने भिडंत हो गई जिससे कार सवार के प्राण पखेरु उड़ गए। दुर्घटना के दौरान दोनों के बीच भिडंत इतनी जबरदस्त थी,कि कार के परखच्चे उड़ गए वहीं पिकअप मौके पर पलट गई। घटना में पिकअप चालक के भी घायल होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिती को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया।

error: Content is protected !!