Home KORBA किसानों को परेशान कर रही प्रदेश सरकार, भाजपा ने किया प्रदर्शन

किसानों को परेशान कर रही प्रदेश सरकार, भाजपा ने किया प्रदर्शन

0
166

Acn18.comकोरबा/ किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय कोरमा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट घेराव की योजना भी बनाई गई। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ जिला स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किए जा रहे हैं। कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्मी कंपोस्ट की अनिवार्य खरीदी का दबाव किसानों पर बनाने के साथ मनमानी वसूली की जा रही है। लगभग 240 करोड़ रुपए का गोबर घोटाला प्रदेश में हुआ है जिसका जवाब सरकार के पास नहीं है। भाजपा के द्वारा दिए गए धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर सहित मैं सभी मंडल से मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं

error: Content is protected !!