Home KORBA सिद्धेश्वर मंदिर में महाआरती:​​​​​​​हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का...

सिद्धेश्वर मंदिर में महाआरती:​​​​​​​हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूरा शहर हुआ शिवमय

0
134

Acn18.com/बलौदाबाजार के पलारी में स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर बालसमुंद में महाआरती और जलाभिषेक का आयोजन किया गया। सिद्धेश्वर युवा मंच नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे।

सोमवार शाम को यहां महाआरती की गई। सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी रमाशंकर मिश्र ने साथी पुजारियों और भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के साथ महाआरती की। श्रद्धालुओं ने दीप हाथ में लेकर आरती की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

समिति के संरक्षक हितेंद्र ठाकुर, गोपी साहू, मनीष चंद्राकर, रोहित साहू ने बलौदाबाजार वासियों से पूजा में शामिल होने की अपील की थी। सभी लोग आरती के लिए दीप और पूजा के लिए फूल माला लेकर मंदिर में पहुंचे थे। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रही।

श्रद्धालुओं ने कहा कि महाआरती का नजारा देखने लायक था। पूरा शहर शिवमय हो गया था। युवा पीले वस्त्र धारण कर हर-हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करते रहे। मिलेंद्र यादव की टीम ने शिव महिमा के गीतों को गया।

error: Content is protected !!