spot_img

करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत,श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का मामला

Must Read

Acn18.com/करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से जिल्गा गांव में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम देव प्रसाद राठिया है,जो नदी किनारे मौजूद खेत में काम कर वापस लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में करंट प्रवाहित तार गिरा हुआ था जिसे वह नहीं देख सका। तार पर पांव पड़ते ही उसे करंट का जबरदस्त झटका लगा जिससे मौके पर उसका अंत हो गया। लोगों की नजर जब देव प्रसाद पर पड़ी तब पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना पाकर श्यांग थाना प्रभारी आदित्य कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना करवाया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का किया गया आयोजन

आज दिनांक 17.05.2024 को पातायात मुख्यालय के सभागार में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -