Home KORBA KORBA: एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत के कारणों का...

KORBA: एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत के कारणों का नहीं चल सका पता

0
78

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा ईलाके में एक एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उसके ही घर पर पाया गया है जिसका नाम घुरन सिंह कंवर है। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कुसमुंडा थानांतर्गत एसईसीएल के आदर्श नगर काॅलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मकान नंबर एम 892 में रहने वाले एसईसीएल कर्मी घुरन सिंह कंवर की मौत की खबर आम हुई। देखते ही देखते उनके घर के आस पास लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। मृतक की लाश उनके ही घर के बिस्तर पर पाई गई है। बताया जा रहा है,कि घुरन सिंह घर पर अकेले ही रहते थे जबकि उनका पूरा परिवार सूरजपुर स्थित बाकीपुर में रहता है। बताया जा रहा है,कि सुबह काफी देर तक जब घुरन सिंह नहीं उठे तब पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो वे बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तब उन्हें मृत पाया। हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। खदान में डंपर आॅपरेटर के रुप में काम करने वाले घुरन सिंह की पोस्टिंग कुछ समय पूर्व डीजल सेक्शन में हुई थी। उनकी आकस्मिक मौत से एसईसीएल प्रबंधन में शोक का माहौल देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!