spot_img

KORBA: पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में मिली वृद्ध दंपत्ति की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, मर्ग कायम कर पुलिस जुटी जांच में

Must Read

Acn18.com/कोरबा में पसान थानांतर्गत ग्राम लैंगा में एक वृद्ध दंपत्ति की लाश उनके ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई है। दोनों की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनो लैंगा गांव के छेरका बांध मुहल्ले में रहते थे। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

- Advertisement -

पसान थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपत्ति की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। दोनों की लाश उनके ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई है। शरीर पर मौजूद चोट के निशान के आधार पर दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। गांव के छेरका बांध मुहल्ले में दोनों अकेले रहा करते थे। पिछले दो दिनों से उनके घर से बाहर नहीं निकलने और गंध आने से लोगों को शक हुआ है,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री साय

Acn18.com/महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा...

More Articles Like This

- Advertisement -