Home KORBA दीवार ढहने से 10 साल की बच्ची की मौत:घर में खेल रही...

दीवार ढहने से 10 साल की बच्ची की मौत:घर में खेल रही थी वर्षिका, तभी भारी बारिश के चलते भरभराकर गिर गई दीवार

0
109

तेज बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के नवागांव में गुरुवार को कच्चे मकान की दीवार ढहने से 10 साल की बच्ची वर्षिका कंवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वर्षिका मूल रूप से गांव पुलवारीपारा (रामगढ़) की रहने वाली थी। वो नवागांव में नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वो चौथी क्लास में पढ़ती थी। गुरुवार को गांव में तेज बारिश हो रही थी। बच्ची घर के अंदर खेल रही थी, तभी भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने उसे मलबे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

error: Content is protected !!