Home KORBA VIDEO: महिला ने कलेक्ट्रेट में आग लगाने की की कोशिश, जनदर्शन में...

VIDEO: महिला ने कलेक्ट्रेट में आग लगाने की की कोशिश, जनदर्शन में शामिल होने आई थी, जमीन विवाद को लेकर मांग रही है इंसाफ

0
114

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट मैं उस समय हंगामा मच गया जब जनदर्शन में शामिल होने आई एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया. वह खुद को आग के हवाले करती इससे पहले ही वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. यह खबर आम होते ही कलेक्टर परिसर में हड़कंप मच गया. कई अधिकारी भी महिला को समझाने आ पहुंचे. कारण पूछा गया तो महिला ने बताया कि वह जमीन विवाद को लेकर बारंबार अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाती है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है. इससे परेशान होकर महिला ने खुद को आग के हवाले करने का निश्चय किया. अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी कि उसके साथ इंसाफ होगा. इसलिए वह इस तरह की कोई हरकत ना करें जिससे उसका प्राण संकट में आ जाए.

error: Content is protected !!