Home KORBA थाने में भिड़ गए बीजेपी-कांग्रेस के नेता, झूमाझटकी:दोनों पक्षों ने जमकर किया...

थाने में भिड़ गए बीजेपी-कांग्रेस के नेता, झूमाझटकी:दोनों पक्षों ने जमकर किया हंगामा, राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप

0
79

सिविल लाइन थाने में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर बवाल हो गया, सर्वेयर को बचाने पहुंचे भाजपा समर्थक।बिलासपुर में कांग्रेस और बीजेपी नेता के बीच जमकर बहस हो गई। कथित सर्वे के बहाने सरकार के खिलाफ माहौल बनाने को लेकर रविवार को थाने में दोनों नेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल युवा मोहल्ले में जाकर घर-घर सर्वे कर रहे थे, जिन्हें भाजपा प्रायोजित सर्वे बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

सर्वेयर टीम के पकड़े जाने की खबर मिलते ही भाजपा नेता अमर अग्रवाल के समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान थाने में ही दोनों पक्ष भिड़ गए और उनके बीच झूमाझटकी शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मसानगंज में दो युवतियां और एक युवक सर्वे के नाम पर घर-घर जाकर लोगों के पारिवारिक जानकारी जुटा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन वहां पहुंच गए और युवतियों से पूछताछ करने लगे। उन्होंने बताया कि वे निर्वाचन आयोग की अनुमति से एक मीडिया संस्थान के लिए सर्वे कर रही हैं। तैयब ने उनसे निर्वाचन आयोग का अनुमति पत्र मांगा। इस पर वे गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर तैयब ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस युवतियां और युवक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि रेशमी नवरंग (18) सरकंडा चिंगराजपारा की रहने वाली है। वहीं, छाया साहू (36) सीपत क्षेत्र के हरदाडीह और दीपक कुमार राजपूत सरकंडा के चांटीडीह मेलापारा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वे एक महिला के कहने पर सर्वे कर रही हैं। महिला ने ही उन्हें परिचय पत्र और अन्य दस्तावेज दिए हैं। शिकायत पर सही दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया।

कांग्रेसियों से थाने में भिड़ गए  पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थक, दोनों पक्षों को समझाती रही पुलिस। - Dainik Bhaskar

error: Content is protected !!