Home देश दुनिया 2 बस टकराईं:6 की मौत, 21 घायल; एक बस अमरनाथ यात्रा से...

2 बस टकराईं:6 की मौत, 21 घायल; एक बस अमरनाथ यात्रा से लौटकर आ रही थी

0
122

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो प्राइवेट बसें टकरा गईं। हादसे में 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट शनिवार रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर मलकापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौटकर हिंगोली जा रही थी। वहीं, दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी।

ट्रक को ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा
नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वह सामने से आ रही बस से टकरा गई।

हादसे के बाद जिले के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैफिक भी रोका गया

error: Content is protected !!