spot_img

दोस्त ने दिया धोखा,तो हिम्मत ने बचाई जान,भालू से अकेला ही भिड़ गया ग्रामीण,गंभीर रुप से घायल होने के बाद पैदल ही लौटा घर

Must Read

Acn18.com/बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईडांड निवासी सुमरन साय धनवार ने अगर हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद आज वो इस दुनिया में न होता। अपने साथी के साथ बकरी चराने जंगल गए सुमरन पर भालू ने हमला कर दिया। पीछे से हुए हमले के बाद सुमरन जमीन पर गिर गया और मदद के लिए अपने साथी को पुकारने लगा। संकट की घड़ी में सुमरन का साथी पीठ दिखाकर भाग गया। फिर क्या था मरता सो क्या ना करता। हिम्मत दिखाते सुमरन भालू से भिड़ गया और हाथ में जो आया उसी से उसका सामना किया जिसके बाद सुमरन की हिम्मत देखकर भालू उलटे पांव भाग गया। भालू के हमले में घायल सुमरन पैदल ही घर आया जिसके बाद उसने अपने साथी को फटकार भी लगाई। सुमरन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -