spot_img

बीजापुर में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़:नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे जवान, दोनों तरफ से हुई जमकर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों के कोर इलाके में जवान घुसे थे। मामला जिले के जांगला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, पोटेनार और केशामुंडी इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के बाद जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान जब पोटेनार के जंगल पहुंचे तो यहां भैरमगढ़ इलाके के नक्सली पहले ही सी घात लगाकर बैठे हुए थे।

जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ में भाग निकले।

गोलीबारी रुकने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अफसरों का कहना है कि, जवान अब भी मौके पर ही हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। जब लौटेंगे उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -