Home KORBA KORBA: पिकनिक स्पॉट देवपहरी में फिर हुआ हादसा, तेज बहाव में फस...

KORBA: पिकनिक स्पॉट देवपहरी में फिर हुआ हादसा, तेज बहाव में फस गए थे तीन लोग जिसमें एक की बह जाने से हुई मौत, नगर सेना की रेस्क्यू की टीम पहुंची मौके पर तलाश जारी

0
219

Acn18.com/कोरबा, जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत आज देवपहरी वाटरफॉल में दूसरे जिले से घूमने आए 3 लोग वाटरफॉल में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण फंस गए है । जिसमे 1.आयुष जैन पिता अजय जैन उम्र 25 वर्ष अकलतरा जिला जाजगीर चांपा, 2 . लक्ष्मीकांत शर्मा पिता रामा अवतार शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी अकलतरा जिला जांजगीर चांपा, 3 . सत्य जीत राहा पिता स्व ए बी राहा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के निवासी है जो कि देवपहरी वाटरफाल घूमने आए थे,पानी होने के बाद भी फाल के काफी अंदर चले गए , जहां पानी के तेज बहाव में सत्य जीत राहा बह गए है । जिसकी सूचना लेमरू थाना में दी गई । जिसमे अभी स्थानीय ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। और साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है ।

लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम से जानकारी दी गई अकलतरा से कुछ लोग पिकनिक मनाने आए हुए थे। नगर सेना के रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है

error: Content is protected !!