Home KORBA छत से घसीटते हुए ले गए, फिर बरसाए लाठी-डंडे:गाय को पीटा इसलिए...

छत से घसीटते हुए ले गए, फिर बरसाए लाठी-डंडे:गाय को पीटा इसलिए नाराज हुए लोग, जमीन पर लिटाकर लात-घूंसों से की पिटाई

0
142

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। पीटने के बाद लोग उसे छत से घसीटते हुए नीचे ले जाते हैं। इसके बाद जमीन पर लिटाकर भी लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पूरा विवाद गाय को पीटने से जुड़ा हुआ है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

यह वीडियो एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। जो अब वायरल है। बताया गया है कि बगबुड़ा निवासी चंद्रकुमार(30) हफ्ते भर पहले अपने खेत में काम कर रहा था। उसी समय उसके खेत में एक गाय घुस गई थी। जिसे चंद्रकुमार ने जमकर पीटा था।

गाय मालिक को ही दी गाली

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना गाय मालिक कमल गायकवाड़ को दी थी। इस पर कमल चंद्रकुमार के पास गया था। मगर चंद्रकुमार उससे भी विवाद करने लगा। चंद्रकुमार ने कमल को गाली दी। जिसके बाद कमल वापस अपने घर गया। वहां से वह जब वापस लौटा, तब उसके साथ कुछ युवक थे।

छत पर बैठा था युवक

सभी चंद्रकुमार के घर पहुंचे, तब चंद्रकुमार छत पर बैठा था। उसे देखते ही कमल और उसके साथियों ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। फिर घसीटते हुए नीचे लेकर गए। यहां जमीन पर लिटाकर भी उसे डंडे से पीटा गया। मारपीट के बाद सभी आरोपी वहां से निकल गए थे।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

बाद में इस मामले में कमल और उसके साथियों ने मिलकर चंद्रकुमार के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं चंद्रकुमार ने कमल और उसके साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर एसएसपी दीपक झा ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। इस केस में यह भी पता चला है कि पीड़ित चंद्रकुमार के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप पहले भी लगे हैं।