Home KORBA पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई के सिर फटे; आंसू गैस...

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई के सिर फटे; आंसू गैस छोड़ी, वाटर कैनन चलाई

0
108

Acn18.com/सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं।

error: Content is protected !!