Acn18.com/इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की वसीयत चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने अपनी वसीयत में 33-वर्षीय गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक छोड़े हैं। बर्लुस्कोनी का पिछले महीने 86-वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
बता दें कि सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक मीडिया टाइकून और राजनीतिज्ञ थे। इसके अलावा वे तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है। फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था। दोनों ने कानूनी तौर पर कभी शादी नहीं की थी। लेकिन, उन्होंने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था।
कौन हैं मार्ता फासीना
बच्चों और भाइयों को भी मिली जगह
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। बर्लुस्कोनी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा और साल 2013 में वह एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे थे।
तीन बार रहे प्रधानमंत्री
बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। बीते छह हफ्तों से मिलान के एक अस्पताल में बर्लुस्कोनी का इलाज चल रहा था।