spot_img

Italy: इटली के दिवंगत पीएम ने अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए छोड़ी इतनी बड़ी रकम, वसीयत पढ़कर रह जाएंगे दंग

Must Read

Acn18.com/इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की वसीयत चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने अपनी वसीयत में 33-वर्षीय गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक छोड़े हैं। बर्लुस्कोनी का पिछले महीने 86-वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।

- Advertisement -

बता दें कि सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक मीडिया टाइकून और राजनीतिज्ञ थे। इसके अलावा वे तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है। फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था। दोनों ने कानूनी तौर पर कभी शादी नहीं की थी। लेकिन, उन्होंने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था।

कौन हैं मार्ता फासीना

बता दें, 2018 में हुए आम चुनाव के बाद से 33 वर्षीय मार्ता इटली संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वह फोर्जा इटालिया की सदस्य भी हैं। बता दें कि फोर्जा इटालिया की स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में की थी, जब उन्होंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया था।

बच्चों और भाइयों को भी मिली जगह

वसीयत में भले ही मार्ता को करोड़ों रुपये मिले हो, लेकिन पूर्व पीएम के व्यापार को उनके दो बच्चे ही संभाल रहे हैं। ऐसे में, दोनों बच्चों मरीना और पियर सिल्वियो की 53 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा, बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में अपने भाई को भी जगह दी है। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सांसद मार्सेलो डेल’उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े हैं।
86 साल की उम्र में निधन
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। बर्लुस्कोनी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा और साल 2013 में वह एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे थे।

तीन बार रहे प्रधानमंत्री
बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। बीते छह हफ्तों से मिलान के एक अस्पताल में बर्लुस्कोनी का इलाज चल रहा था।

राजनीति में रहे किंगमेकर

साल 1936 में इटली के मिलान शहर में जन्में सिलवियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक थे। साथ ही वह मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के भी मालिक रहे। बर्लुस्कोनी साल 2012 में एक टैक्स में धांधली के आरोप में भी फंसे थे। फिलहाल इटली की सरकार में उनकी पार्टी फोरजा इटैलिया सहयोगी है। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

Acn18.com/जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अपचारी है,जो घूम...

More Articles Like This

- Advertisement -