Home छत्तीसगढ़ बस स्टैंड में गुंडागर्दी:यात्री का जाना था किसी और बस से, दूसरे...

बस स्टैंड में गुंडागर्दी:यात्री का जाना था किसी और बस से, दूसरे ट्रैवल एजेंट ने जबरन बनाया टिकट, माेबाइल भी लूटा

0
220

Acn18.com/रायपुर के पास बस स्टैंड में यात्रियों के साथ गुंडागर्दी होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब नया केस तो लूट से जुड़ा है। बुकिंग एजेंट के नाम पर बस स्टैंड पर बदमाश किस्म के युवक आए दिन यात्रियों से बदसलूकी, बहस करते हैं। ट्रैवल एजेंसियां भी गुंडों की तरह इन्हें बस में यात्री बैठाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। ऐसे ही एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है।

मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। शुक्रवार को हैदराबाद से रायपुर बस स्टैंड पंहुचे यात्री महावीर मुंडा ने बताया कि रामगढ़ जाने वाले बस की जानकारी ले रहा था, उसे शिवनाथ बस की तलाश थी। जिससे वह पिछली बार अपने गांव गया था..! उसी बीच एक लड़का आया, उसने महावीर से कहा मैं तुमको बस दिलाता हू, महावीर कहता रहा कि उसे शिवनाथ बस से ही जाना है… उसने उसकी एक नही सुनी और जबरदस्ती अपने काउंटर की तरफ ले जाने लगा .. महावीर के मना करने पर उसने फ़ोन छीन लिया.. और जबरदस्ती किसी दूसरे बस का टिकिट काटकर 1200 रू भी ले लिए।

आरोपी बहस करने लगा पीटने की धमकी देने लगा। इस बात से परेशान महावीर भाटागांव बस स्टैंड के पुलिस चौकी में आकर पूरी बात बताई और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस बदमाश को ढूंढ निकाला आरोपी का नामनाम विष्णु तांडी है जो सन्नी ट्रेवल्स एजेंसी के लिए बुकिंग एजेंट का काम करता है। विष्णु तांडी के खिलाफ थाना टिकरापारा में लूट का अपराध धारा 392 के तहत दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

कोई बस ही नहीं जांच में पुलिस को पता चला कि सन्नी ट्रेवल्स की कोई बस नहीं है, न ही वह कोई अधिकृत बुकिंग एजेंट हैं। विष्णु जैसे बदमाश किसी भी बस वालों से कमीशन लेकर उसमें यात्री भेज देते हैं। पुलिस के तुताबिक इस तरह के फर्जी बुकिंग एजेंटों द्वारा यात्रियों को तंग करने, टिकिट के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने , जबरन बसों में ठूसने की शिकायते प्राप्त होती रहती है.. ऐसे तत्वों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की दिशा में पुलिस अभियान के तहत कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!