Home KORBA ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर पर मिली लाश,पुलिस कर रही...

ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर पर मिली लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
203

Acn18.com/बालको के बेलगरी नाला बस्ती में रहने वाले एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का नाम अकबर अली है जिसकी लाश उसके ही घर पर पाई गई हैं। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जांच पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है,कि मृतक बालको प्लांट के साथ ही बालकों निवासी चंद्रा नामक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। गाड़ी की आवश्यक मरम्मत कराने के बाद वह अपने घर लौट गया जहां उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!