Home छत्तीसगढ़ Bhilai: मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर करता था लाखों की ठगी, देता...

Bhilai: मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर करता था लाखों की ठगी, देता था फर्जी नियुक्ति पत्र; बिलासपुर से गिरफ्तार

0
139

Acn18.com/सुपेला थाना पुलिस ने मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देता था। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आशीष नगर रिसाली निवासी भूपेश देशमुख ने नयन चटर्जी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि नयन चटर्जी ने उसे और उसके दोस्त जगदीप साहू को एनडीपीसी नगरनार बचेली में जूनियर इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी नयन चटर्जी खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर प्रार्थी से पैसा लेकर उन्हें लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे और फिर उनका पैसा वापस नहीं किया। वहीं आरोपी ने रायपुर निवासी जगदीप साहू को सरकारी विपणन समिति मर्यादित में नौकरी लगाने के नाम ठगी की और आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई न ही पैसा वापस किया।
आरोपी नयन चटर्जी को लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मोपका सरकण्डा बिलासपुर में छिपा हुआ है। आरोपी के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस बिलासपुर पहुंची और वहां घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।
error: Content is protected !!