Home KORBA कुसमुंडा खदान में चोरों ने मचाया आंतक,त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान को...

कुसमुंडा खदान में चोरों ने मचाया आंतक,त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान को किया घायल,शिकायत के बाद पुलिस ने शुरु की जांच

0
201

Acn18.com/कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल के खदानों की सुरक्षा में तैनात जवानों पर अब कोयला, डीजल और कबाड़ चोर ही भारी पड़ रहे है। खदान में चोरी की घटनाओं को रोकने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है लेकिन चोर अपने हिसाब से काम करते हुए सुरक्षाकर्मियों को घायल कर अपने मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा खदान में देखने को मिला है जहां चोरों ने त्रिपुरा रायफल्स के एक जवान को घायल कर दिया। चोरों के हमले में जवान के सिर और हाथ पर चोट लगी है। इस घटना के बाद सुरक्षार्मियोें के साथ ही विभागीय कर्मियों में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। चोरों के हमले में घायल जवान ने पुलिस से शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। गौरतलब है,कि खदान में चोरी करने अक्सर चोरों का गिरोह आता है जिन्हें रोकने के चक्कर में सुरक्षाकर्मी ही घायल हो रहे है।

error: Content is protected !!